माओवादी आतंकियों का कृत्य निंदनीय है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ    09-Apr-2019
Total Views |

 
छत्तीसगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक भीमा मंडावी एवं उनके साथ चार सुरक्षाकर्मियों की माओवादी आतंकियों द्वारा बस्तर में की गई निर्मम हत्या की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कठोर शब्दों में निंदा करता है।
जनजातीय समाज के सुख-दुख में समरस, सादगी और सरलतापूर्ण जीवन एवं आचरण के कारण वे संपूर्ण समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे। वे अपने साहसी स्वभाव और देशभक्ति पूर्ण विचारों के कारण माओवादियों की निगाह में सदैव खटकते थे। उनका असमय बलिदान एक ऐसी शून्यता पैदा कर गया, जिसको भरने में राष्ट्रीय शक्तियों को बहुत समय लगेगा।
परिवार के सभी आत्मीय जनों को हार्दिक संवेदनाएं एवं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए प्रभु से प्रार्थना।
सुरेश (भय्याजी) जोशी
सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ